Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

Supertet (प्राथमिक शिक्षक भर्ती) का सिलेबस क्या है? क्या रहेगी सही रणनीति?

 


नमस्कार दोस्तों

स्वागत है फिर से आपका हमारे ब्लॉग में,

पहले वाले ब्लॉग में आपको बताया था कि टेट के बाद क्या होता है? Supertet व फाइनल चयन कैसे होता है? cutoff etc अगर न पढ़ा हो तो पढ़ लेना..

अब इस पोस्ट में आपको बताएंगे क्या रहता है सिलेबस और क्या बनानी चाहिए रणनीति?

देखो उत्तरप्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक बनने के लिए Supertet (शिक्षक भर्ती परीक्षा) देना अनिवार्य है 

सबसे पहले हम सिलेबस और पैटर्न की बात कर लेते हैं:-

कुछ महत्वपूर्ण बिंदु-

Time- 2:30 Hours (TET/CTET जैसा)

★ Questions- 150 (TET/CTET जैसा)

★ Marks- 150 अंक

इसमें भी Negative Marking (नकारात्मक अंक) नही ,ये बहुत बड़ा Point है SSC/Bank/रेलवे में Negative Marking के कारण Condidate ज्यादा Attempt नही कर पाता, लेकिन इसमें यदि आपको 120 प्रश्न आ रहे तो वो करने के बाद बचे हुए 30 प्रश्न भी Attempt करिए आपके ¼ सही होंगे मतलब 30/4= 7-8 प्रश्न..इस प्रकार आपके 128 Marks बनेंगे ..

खैर अब बात कर लेते हैं Syllabus की:-


ये official syllabus है ,इससे आपको बहुत कुछ clear हो रहा होगा..

अब हम एक एक करके Subject और रणनीति बता रहे:-


1.भाषा (हिंदी, इंग्लिश और संस्कृत, 40 अंक)- 

ये पार्ट सबसे ज्यादा Marks का है 40 Marks, इसमें व्याकरण और अपठित गद्यांश पद्यांश आदि आते हैं जो तीनों भाषाओं में होते हैं UPTET और CTET अगर क्वालीफाई किया हुआ है या तैयारी की है तो इसमें ज्यादा मेहनत की जरूरत नही है, बस अभ्यास करते रहिए इसमें बस ये याद रखना English और संस्कृत दोनो है दोनो ही पढ़ने है,Choose नही करना कोई एक..

इसमें आप 32-35 अंक ला सकते हो 


2. विज्ञान (10 अंक)- 

अगर आपने 10th तक की पढ़ाई ढंग से की है तो इसमें बस Revision की आवश्यकता है वैसे इसका स्तर 12th तक ही रहेगा मतलब maximum 12th तक…

लेकिन ज्यादातर टॉपिक मतलब कार्य,बल,शक्ति,वेग,संवेग,गति,गुरुत्वाकर्षण, गति के नियम,अम्ल, क्षार,जीव जंतु ,मानव शरीर आदि ये सब 10th में भी है

इसमें नियम,सिद्धांत और फॉर्मूला तैयार कर लो और Notes बना लो अलग अलग सब टॉपिक्स के ज्यादा नही 10 अंकों का ही है

इसमें आप 5-8 अंक तक ला सकते हो…


3. गणित (20 Marks)-

इसके तीसरे नंबर पर सबसे Questions रहेंगे, इसका कठिनाई का स्तर 12th है इसकी समस्या बायोलॉजी या other subject वालो को आ सकती है हालांकि 11th-12th base पर महज 2-4 सवाल ही आते हैं..

इसमें ज्यादातर टॉपिक 10th तक ही है आप ऊपर official syllabus को zoom करके पढ़ सकते हो

गणित को पढ़ने का सही तरीका अभ्यास है

जितना आप अभ्यास करोगे उतनी सटीकता बढ़ेगी और Question गलत कम होंगे

लाभ हानि, ब्याज, क्रय विक्रय, प्रतिशत, भिन्ने, औसत, अनुपात जैसे टॉपिक ज्यादा टफ नही है

सांख्यिकी और ज्यामितीय जैसे टॉपिक को ज्यादा पढ़ने की आवश्यकता है 

इसमें आप 13-18 अंक तक ला सकते हो


4. पर्यावरण और सामाजिक अध्ययन (10 अंक)-

UPTET/CTET में EVS एक पार्ट रहता है उसमें सामाजिक अध्ययन (General Studies) को मिलाया गया है मतलब वातावरण और धरती के बारे में और हमारी सामाजिक संरचना के बारे मे मिलाकर प्रश्न पूछे जाएंगे..ये subject गागर में सागर जैसा है लेकिन इसका हिस्सा कम है..

इसमें आप 5-7 अंक तक ला सकते हो


5. शिक्षण कौशल (10 अंक)-

हाँ , इस पार्ट का 99% हिस्सा आपने प्रशिक्षण के दौरान (बी एड/ डी एल एड/समकक्ष) पढ़ा होगा समावेशी शिक्षा, शिक्षण विधियां, कौशल वगेरह वगेरह.. बस वही ..

इसमें भी आप 4-7 अंक तक बना सकते हो


6. बाल मनोविज्ञान (10 अंक)-

जब से प्रशिक्षण शुरू किया था तब से लेकर आज तक रट रहे होंगे फिर इसमें क्या बताना?..

इसका हिस्सा भले ही कम हो लेकिन Role ज्यादा है इसमें लोग Highest Marks तक ले आते हैं 

इसमें आप 7-9 अंक ला सकते हो


7. सामान्य ज्ञान/ समसामयिकी (Current Affairs, 30 अंक)-

इसके Role काफी ज्यादा है और उतना ही कठिन लगता होगा लेकिन हम आसान कर देते हैं इसे..

करेंट अफेयर में पिछली बार प्रश्न पूछे गए थे उसमें मुख्य सूचकांक /स्टेचू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई/ Train 18 आदि के बारे में

मतलब कहने का है जो Important topic होंगे प्रश्न वही से बनेंगे..

ज्यादा नही जैसे कि जीडीपी वगेरह नही…

नोबेल पुरस्कार, राष्ट्रीय पुरस्कार भारत रत्न,पदम्, मुख्य मुख्य चीजे

वैसे तो मेरे telegram channel पर सभी महीनों को imp questions की पीडीएफ पड़ी है चाहो तो download कर सकते हो last में लिंक दी गयी है…

इसमें आप 22- 26 अंक तक ला सकते हो


8. तार्किक ज्ञान/रीजनिंग (05 अंक)-

एग्जाम का सबसे सरल भाग और सबसे कम मार्क्स का..रीजनिंग हर कोई कर सकता है आप आसानी से 5/5 मार्क्स बना सकते हो

इसमें लॉजिक समझना होता है 


9. सूचना तकनीकी (05 अंक)-

शिक्षा के क्षेत्र में प्रयुक्त तकनीकी के बारे में, आप main सिलेबस देख सकते हैं..

क्या क्या नई तकनीकी आई etc इंटरनेट/एडूसेट/apps/प्रोजेक्टर आदि से पढ़ाई कैसे आसान हुई वगेरह वगेरह

इसमें आपके 2-4 अंक भी आ रहे तो सही है


10. जीवन कौशल ,प्रबंधन एवं अभिवृत्ति (10 अंक)-

जीवन से सम्बंधित कौशल, नेतृत्व, शिक्षक की भूमिका, सामाजिक/आर्थिक या व्यावसायिक प्रबंधन etc जोकि एक विस्तृत क्षेत्र cover कर लेता है लेकिन सूझबूझ से इसमें आप अच्छे अंक बना सकते हो

आप 6-8 अंक तक बना सकते हो


FAQ:-

1.क्या सर हम सभी प्रश्न Attempt कर सकते हैं?

उत्तर- हां negative marking न होने की वजह से सब Attempt कर सकते हो


2. मुझे गणित थोड़ा कम आता है? क्या करें?

उत्तर- गणित कमजोर है तो किसी मजबूत सब्जेक्ट को और मजबूत बनाओ..हम ये नही कह रहे गणित न पढो ...समय है आप गणित अच्छा कर सकते हो अभ्यास से….


धन्यवाद

Join Telegram For Latest update-link

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ