Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

बल (Force) क्या है? बल कितने प्रकार का होता है...


नमस्कार दोस्तों,

स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग में,

सबसे पहले अगर आपने Day 1 & 2 की पोस्ट नही पढ़ी है तो उसे पहले पढ़ लें…


Day 1- मात्रक और मापन , अदिश एवं सदिश राशियाँ क्या है?…


Day 2- गति किसे कहते हैं इसके प्रकार और नियम क्या है? गति के समीकरण..


आज हम बात कर रहे हैं Force अर्थात बल की ,बल क्या है?..यह कितने प्रकार का होता है?...


बल क्या है (What is Force)-

बल वह धक्का या खिंचाव है जो किसी वस्तु की स्थिति में परिवर्तन करता है या परिवर्तन करने का प्रयास करता है

बल वह बाह्य कारक है जो किसी पिंड की अवस्था में परिवर्तन करता या परिवर्तन करने का प्रयत्न करता है बल क़हलाता है

बल किसी वस्तु को विराम अवस्था में भी कर सकता है या विराम से गति में भी..



बल, द्रव्यमान के साथ वस्तु की एक परस्पर क्रिया है 

बल एक सदिश राशि है, इसमें परिमाण और दिशा दोनो होती है !


बल के प्रभाव-

1.यह किसी वस्तु को रोक सकता है, तथा रुकी हुई वस्तु को गति प्रदान कर सकता है

2. यह वस्तु की गति को बढ़ा या घटा सकता है और दिशा भी बदल सकता है

3. यह वस्तु की आकृति और आकार में परिवर्तन कर सकता है


बल से सम्बंधित मूलभूत पद-

बल का सूत्र, विमीय सूत्र, मात्रक और इकाई निम्नलिखित है:-

सूत्र- बल (F)= द्रव्यमान(m) × त्वरण(a)

मात्रक- इसका एसआई मात्रक न्यूटन या Kg. m/secहोता है

विमीय सूत्र-  【 MLT-2


बल के प्रकार:-

बल के निम्नलिखित प्रकार होते हैं:-


1. साधारण या प्रभाव के आधार पर बल के प्रकार- साधारण तरीके से बल दो प्रकार का होता है-



(i).
संतुलित बल (Balanced Force)
(ii). असंतुलित बल (Unbalanced Force)


(i). संतुलित बल- जब वस्तु पर एक से अधिक बल कार्य करे और उस वस्तु की स्थिति में परिवर्तन न हो संतुलित बल कहलाता है

अर्थात सभी बलों का परिणामी शून्य हो ,

इसमें वस्तु का आकृति भी बदल जाती है लेकिन गति नही बदलती..

उदाहरण- रस्साकशी के खेल में यदि दोनो तरफ की टीमों का बल बराबर हो तो यह बल संतुलित बल कहा जाता है



(ii). असंतुलित बल-
जब वस्तु पर एक से अधिक बल कार्य करें और उस वस्तु की स्थिति में परिवर्तन हो जाये तो यह बल असंतुलित बल कहलाता है

अर्थात सभी बलों का परिणामी बल शून्य न हो तथा वस्तु में गति होने लगे

उदाहरण- अगर रस्साकशी के खेल में एक टीम शक्तिशाली हो तो रस्सी एक तरफ गति करने लगती है


2. वैज्ञानिक या दूसरे तरीके से बल के प्रकार- इस प्रकार से भी बल दो प्रकार का होता है-



(i). सम्पर्क बल (Contact Force)

(ii). असम्पर्क बल (Non-Contact Force)


★ सम्पर्क बल-

जब बल लगाने वाली वस्तु तथा जिस वस्तु पर बल लगाया जा रहा हो सम्पर्क में हो तो ऐसा बल सम्पर्क बल कहलाता है

सम्पर्क बल मुख्यता तीन प्रकार के होते हैं:-

(A). यांत्रिक बल (Mechanical Force)

(B). पेशीय बल (Muscular Force)

(C) . घर्षण बल (Friction Force)



यांत्रिक बल- मशीन के माध्यम से लगाये गए या उत्पन्न बल को यांत्रिक बल कहते हैं 

उदाहरण- रोबोट द्वारा किये गए कार्य, किसी मशीन द्वारा कार्य आदि


पेशीय बल-जब मांसपेशियों द्वारा कोई कार्य किया जाता है या किसी वस्तु पर बल लगाया जाता है तो उसे पेशीय या मांसपेशीय बल कहते हैं

उदाहरण- दरवाजे को हाथ से धक्का देना


घर्षण बल- गतिशील वस्तु पर लगने वाले बल को घर्षण बल कहते हैं जब वो वस्तु किसी तल पर गति पर गति कर रही हो, यह दो सतहों के बीच लगता है इसकी दिशा हमेशा गति की दिशा में होती है तथा यह सापेक्षिक स्पर्शी गति का विरोध करता है

उदाहरण- पुस्तक का मेज पर खिसकना, हमारा सड़क पर चलना भी घर्षण के कारण हो पाता है



★ असम्पर्क बल-

वह बल जो बिना किसी वस्तु के सम्पर्क में आये लगते हैं या लगाए जाते हैं असम्पर्क बल कहलाते हैं

असम्पर्क बल मुख्यता तीन प्रकार का होता है-

(A). गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitational Force)

(B).  स्थिर विद्युत बल (Static Electric Force)

(C).  चुम्बकीय बल (Magnetic Force)



गुरुत्वाकर्षण बल- सर आइजैक न्यूटन ने बताया ब्रह्मांड का प्रत्येक कण दूसरे कण को अपनी ओर आकर्षित करता है कणों के बीच करने वाले आकर्षण को गुरुत्वाकर्षण कहते हैं तथा इससे उत्पन्न बल को या खिंचाव को गुरुत्वाकर्षण बल कहते हैं 

उदाहरण- पेड़ से टूटकर फल का नीचे गिरना


स्थिर विद्युत बल- एक आवेशित वस्तु द्वारा किसी अन्य आवेशित या अनावेशित वस्तु पर लगाया गया बल स्थिर वैद्युत बल कहलाता है

उदाहरण-  कंगे को बालो से रगड़ने पर कागज के टुकड़ों का आकर्षित हो जाना


चुंबकीय बल- किसी एक चुम्बक का किसी दूसरी चुम्बक या चुम्बकीय पदार्थ पर लगाया गया आकर्षण या प्रतिकर्षण बल चुम्बकीय बल कहलाता है

उदाहरण-चुम्बक से लोहे का आकर्षित होना



धन्यवाद,

For update-

Join Telegram channel-Link

Join special whatsapp group-Link

Daily test-Link

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ