नमस्कार मित्रों,
आज हम इस ब्लॉग में बात करने जा रहे है कि GK में हम क्या क्या पढ़े या मतलब ऐसे टॉपिक जिनमें से फँसने के chances ज्यादा रहते है देखो GS और GK में अंतर होता है अभी बस इतना मान लो GS का GK की अपेक्षा विस्तार ज्यादा है खैर हम किसी एग्जाम को Point Of View पर न रखकर जनरल बता रहे थे जिसमें करेंट व अंकगणित जैसे विषय के सम्बन्ध में नही बतायेगे..... वैसे भी GK में अंकगणित Count नही होती है चलो ध्यान से समझना-
■ सीमा/Border से सम्बंधित प्रश्न चाहें वो प्रदेश से सम्बंधित हो या देश से एक या दो प्रश्न जरूर रख देते है
■ नदियों का संगम स्थल से सम्बंधित एक प्रश्न देखने को मिल जाता है
■ वन्य जीव अभयारण्य, नदी परियोजना से सम्बंधित
■ अर्थव्यवस्था के क्षेत्र या कर 【Tax】 से सम्बंधित
■ हिमालय के भाग के सम्बन्ध में जैसे कुमाऊँ हिमालय/शिवालिक/बृहद etc
■ नाबार्ड 【Nabard】 से सम्बंधित जरूर
■ रेल मंडल/हवाई अड्डा
■ जनगणना 2011
■ बौद्ध संगीति/जैन संगीति
■ सभ्यता से सम्बंधित 【सिंधु/वैदिक आदि】
■ विदेशी यात्री या दूत से सम्बंधित
■ महाजनपद 【राजधानी क्रम स्थिति】 आदि पर
■ महत्वपूर्ण युद्ध सिकन्दर से लेकर कारगिल तक
■ संविधान के अनुच्छेद, भाग और अनुसूचियाँ 【Most Imp】
■ संविधान संशोधन खास तौर पर 42,44, 86 बाकी 100 के बाद अब तक के
■ नृत्य
■ पर्वत/नदी/झरना/झीलें/जलसंधियाँ/दर्रा आदि
■ सीमा रेखाएं
■ देश की संसद के नाम व राजधानी, मुद्राएं imp imp ही
■ एक दिवस जो Recent में Add हुआ हो या Imp हो
■ अंतर्राष्ट्रीय संगठन व मुख्यालय
■ विज्ञान में रोग व कारक
■ वैज्ञानिक यंत्र
■ प्रमुख शोध संस्थान
■ खेल शब्दावली व कुल खिलाड़ी व परिसर
■ चक्रवात, पवनें और मैदान अलग अलग देशों में
■ तट व इसके नाम क्रम भी
तो इस प्रकार से आप महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण टॉपिक जरूर Cover कर लें अगर आप नए Aspirant है तो बाकी जब Youtube वाले मैराथन कराते है तो ऐसे ही टॉपिक Cover करते है जब आप ज्यादा Mock Test दे देंगे या पढाई कर लेँगे तो आपको स्वतः समझ आ जायेगा कि ये ये टॉपिक Imp है बाकी जो एग्जाम देते रहते है उन्हें आईडिया रहता है हालांकि पढ़ते वो पूरा ही है लेकिन खास Topics को ज्यादा देखते है
धन्यवाद

0 टिप्पणियाँ