Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

KVS PRT 2025 Interview Experience


KVS PRT Interview का मेरा अनुभव काफी अच्छा और सकारात्मक रहा। Interview के दिन सबसे पहले Biometric Verification हुआ और उसके बाद Documents Verification की प्रक्रिया पूरी की गई।

Document Verification के बाद Interview के लिए बुलाया गया। Interview शुरू होते ही Panel ने Introduction नहीं पूछा, बल्कि सीधे मेरी Educational Qualification से जुड़े सवाल पूछे। मेरी पढ़ाई और qualification से संबंधित कुछ basic questions पूछे गए, जिनका मैंने अपने अनुसार जवाब दिया।

इसके अलावा मैं पहले से Bihar में PRT Teacher के रूप में कार्यरत हूँ, इसलिए मेरी वर्तमान job और teaching experience से जुड़े सवाल भी पूछे गए। Panel ने पूछा कि जब मैं पहले से PRT Teacher की job कर रही हूँ और अब मुझे teaching experience भी मिल चुका है, तो मैं KVS में क्यों जाना चाहती हूँ? इस तरह के questions के माध्यम से मेरे career goals और KVS join करने की motivation को समझने की कोशिश की गई।

इसके बाद Panel की तरफ से कुछ Situation-Based Questions पूछे गए। इन सवालों के माध्यम से यह जानने की कोशिश की गई कि classroom में किसी तरह की समस्या आने पर एक Primary Teacher के रूप में मैं उसे किस तरह handle करूँगी।

इसके बाद मुझे एक Demo Topic दिया गया और उसे Primary बच्चों को पढ़ाने के तरीके से समझाने के लिए कहा गया। Demo के दौरान teaching method, बच्चों को किस तरह engage करेंगे और किसी topic को आसान एवं interesting तरीके से कैसे समझाएँगे, इस तरह की बातों पर ध्यान दिया गया।

पूरा Interview Hindi और English दोनों भाषाओं में हुआ। मुझे English में ज्यादा comfortable महसूस हुआ, इसलिए मैंने अधिकतर जवाब English में ही दिए। Panel का व्यवहार काफी supportive और cooperative रहा, जिससे Interview के दौरान ज्यादा nervousness महसूस नहीं हुई।

पूरी Interview Process लगभग 25 मिनट चली। Overall मेरा KVS PRT Interview Experience काफी अच्छा रहा।

मेरे अनुभव के अनुसार KVS PRT Interview में केवल Subject Knowledge ही नहीं, बल्कि Child Psychology, Classroom Management, Teaching Methodology, Situation Handling और अपने teaching experience को सही तरीके से explain करना भी काफी महत्वपूर्ण है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ