Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तरप्रदेश शिक्षक भर्ती 2026 GK की तैयारी कैसे करें?

   





नमस्कार मित्रों,

हम इस ब्लॉग में बात करने जा रहे है कि उत्तरप्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 में सामान्य ज्ञान की तैयारी कैसे करें जोकि लगभग 30 प्रश्न के जोड़े गए है कुल प्रश्न 120 ही है सबमें आपको पता ही होगा और इसके साथ सभी मे नकारात्मक अंकन भी जोड़ा गया जोकि एक चुनौती है
कल हमने प्राचार्य भर्ती का प्रश्न पत्र जिसमें GK वाला Portion Share किया था तो एक तो फायदा ही है कि बिहार में GK भी है और नकारात्मक अंकन है लेकिन वहां 05 विकल्प है इधर 04 ऑप्शन ही रहेगे ये एक प्लस Point है प्राचार्य भर्ती का पेपर देखा हो तो उसमें 40 प्रश्न थे हो सकता है आप 20 ही कर पा रहे कोई बात नही उससे अब Level Down ही रहेगा हल्का सा खैर वो Level भी ज्यादा हाई फाई नही था अब बात करते है सहायक आचार्य, PGT, TGT & प्राथमिक की....देखो सामान्य ज्ञान शब्द से ही अर्थ निकलता है जनरल सी चीजें Common सी चीजें बस उन्हें अलग अलग Portion में बांट रखा है भूगोल इतिहास कंप्यूटर करेंट अर्थशास्त्र आदि आदि आदि इनमें Deep प्रश्न तो आएंगे नही बस साधारण से प्रश्न....देखो आप बात दिमाग से निकाल दीजिये कि कोई ऐसी घुट्टी है कि ₹1000/₹2000 में ले ले और मुँह में डाल लें और सारे प्रश्न हो जाये समझ रहे है न पढ़ना आपको ही है आपके घर पर कोई भी लुसेंट एसएससी अरिहंत या कोई भी पब्लिकेशन की पुस्तक हो चूँकि GK ज्यादा नही बदलता बस CA को छोड़कर ...GK भी बदलता है थोड़ा बहुत जैसे एवरेस्ट की ऊंचाई बढ़ गई या कोई तेज ट्रेन बन गयी या कोई चिड़ियाघर स्टेशन बड़ा बन गया या तट की लंबाई बढ़ गई उदाहरण के तौर पर बता रहे but जनरली Same रहता है मतलब 2020 से ज्यादा पुरानी न हो कोई Book इतिहास, विज्ञान,अर्थशास्त्र राजनीति में क्या ही बदल जायेगा खैर उतना तो आपको पता ही है तो उन books को पहले पढ़ लीजिए कॉन्फिडेंस आ जायेगा Normally चीजे अनुच्छेद, युद्ध, पंच वर्षीय योजनाएं, पहाड़, पठार, नदी, दर्रा मतलब इस प्रकार के टॉपिक जिनमे से प्रश्न आ सकते है जैसे बंदरगाह का क्रम उत्तर से दक्षिण लगाना है Etc Map बना लो Map बनाओ बन्दरगाह, पर्वत श्रेणी , पहाड़ आदि जो प्रश्न आ सकते है तो उससे जल्दी याद हो सकता है अब बात आती है PYP की कोई Value ही नही क्योंकि पहली बार GK हो रहा तो आप Mock Test दीजिये सबसे अच्छा उपाय है Testbook पर नए आ गए है उसके नीचे जानकारी Add भी रहती है या कोई भी Quiz वाला Group Join कर लीजिए आप GK को हौव्वा कतई मत बनाये 30 में से 16-18 आ रहे आप सबसे आगे ही है फिर Level पर depend करता है करेंट भी आप जुलाई से नवंबर तक At Least अच्छे से पढ़कर जाना बाकी देखना तो एक वर्ष का ही है Short Notes जरूर बनाये ताकि उन्हें देखकर सब याद आ जाये...
इस तरह से आप 50%-60% मार्क्स Secure आराम से कर सकते है ज्यादा अच्छी पढाई की तो ज्यादा भी बाकी कोई ऐसी ट्रिक नही है जिससे आप 30 में से 30 मार दें जो अच्छे Level की तैयारी कर रहे उनमें और जो सिर्फ शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे इन दोनों में अंतर है उनका विषय मजबूत है इनका GK ही हो सकता है..!!

धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ