Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

CTET से सम्बंधित महत्वपूर्ण बातें

 


नमस्कार दोस्तों,

CTET 2026 की परीक्षा 07 & 08 फरवरी को आयोजित होने वाली है Pre Admit Card जारी हो चुके है और 04 या 05 को Full Admit Card जारी हो जाएंगे ऐसे में हम आपको महत्वपूर्ण बातें बता देना चाहता हूं-

■ CTET Certificate Lifetime Valid रहता है मतलब एक बार पास कर लो आजीवन वैध रहेगा

■ CTET में दो Exam होते है Level 1 मतलब पहला प्राथमिक स्तर के लिए और Level 2 मतलब दूसरा उच्च प्राथमिक स्तर के लिए होता है

■ CTET को पास करने के लिए सामान्य अभ्यर्थियों को 90 अंक व आरक्षित अभ्यर्थियों को 82 अंक चाहिए होते है

■ अगर कोई आरक्षित वर्ग का अभ्यर्थी 82-89 तक अंक प्राप्त करता है तो वो केंद्र स्तर-KVS, NVS, EMRS , AEES आदि में आवेदन कर सकता है व अपने प्रदेश की भर्तियों में आवेदन कर सकता है मगर High Marks लाने के बाद भी वो अपनी Cat की ही Seat ले सकता है ये महत्वपूर्ण Point है अगर कोई उत्तरप्रदेश का आरक्षित अभ्यर्थी 89 अंक लाता है तो बिहार या दिल्ली आदि जगह Apply नही कर सकेगा

■ प्राथमिक स्तर वाले CTET के लिए सिर्फ एलिमेंट्री कोर्स ही Allowed है जबकि उच्च प्राथमिक में Degree 【B Ed/LT Etc】 वाले भी कर सकते है उच्च प्राथमिक पर Almost सभी कोर्स Allow है

■ प्राथमिक से बी एड बाहर 2023 में हुआ था अगर उससे पहले कोई Candidates उस बी एड के behalf पर प्राथमिक स्तर वाला CTET उत्तीर्ण कर लेता है तत्पश्चात वो D El Ed कर लेता तो उसका सर्टिफिकेट एक तरह से अमान्य ही है क्योंकि अगर DV में ज्यादा जांच हुई तो पकड़ में आ सकता है अगर वो रिस्क पर आवेदन करके नौकरी चाहता है तो वो के सकता है DV में ध्यान से नही देखा तो नौकरी मिल सकती है

■ D El Ed या B Ed या कोई भी कोर्स हो आप एडमिशन लेते ही तुरंत CTET उत्तीर्ण कर लीजिये वैध माना जायेगा

■ काफी राज्यों में CTET Allow नही तब वहां आपको वहां की पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी पड़ेगी

आशा है काफी जानकारी मिल गयी होगी

धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ