चाल (Speed)-
किसी वस्तु द्वारा इकाई समय में चली गयी दूरी, उस वस्तु की चाल कहलाती है इसे s से प्रदर्शित करते है
चाल = दूरी/समय
मात्रक= Km/h या m/sec
समय (Time)-
किसी वस्तु द्वारा एक निश्चित दूरी को तय करने में जितनी अवधि लगती है वह उस वस्तु द्वारा लिया गया समय कहलाता है इसे t से प्रदर्शित करते है
समय= दूरी/चाल
मात्रक= सेकंड या मिनट या घण्टा
दूरी (Distance)-
किसी वस्तु द्वारा चली गयी दूरी उसकी चाल और उसके द्वारा लिए गए समय के गुणनफल के बराबर होती है इसे d से प्रदर्शित करते है
दूरी= चाल×समय
मात्रक= m/km
● यदि चाल s km/h , दूरी d km तथा समय t घण्टे है तो-
s=d/t,
t=d/s,
d=s×t
औसत चाल = कुल दूरी/कुल समय
★ यदि एक व्यक्ति या वस्तु किसी दूरी को तय करने के लिए यदि चाल क्रमशः x और y हो तो औसत चाल= 2xy/x+y
★ यदि तीन चालें क्रमशः x, y व z हो तथा इनसे तीन बराबर दूरियां तय की गई तब औसत चाल= 3xyz/xy+yz+zx
★ यदि अलग चालों से अलग-अलग दूरियाँ तय की गई हो तब औसत चाल= सम्पूर्ण यात्रा की कुल दूरी/सम्पूर्ण यात्रा में कुल लगा समय
सापेक्ष चाल-
● यदि दो व्यक्ति एक दूसरे के विपरीत दिशाओं में चलना आरम्भ करते है तो सापेक्ष चाल= चालों का योग= (x+y)
● यदि दोनों व्यक्ति एक ही दिशा में चलें तो सापेक्ष चाल= चालों का अंतर= (x-y)
Km/h ~ m/sec
● यदि दी गयी चाल km/h में हो तो m/sec में बदलने के लिए 5/18 से गुणा करते है
● यदि दी गयी चाल m/sec में हो तो km/h में बदलने के लिए 18/5 से गुणा करते है
Tricks-
1.एक व्यक्ति अपनी वास्तविक चाल की (x/y) चाल से चलकर अपने गंतव्य स्थान पर नियत समय से z मिनट देरी से पहुँचता है तो इस दूरी को तय करने में वास्तविक समय z\y/x-1 लगता है
2. एक व्यक्ति अपनी वास्तविक चाल की (x/y) चाल से चलकर अपने गंतव्य स्थान पर नियत समय से z मिनट जल्दी पहुँचता है तो इस दूरी को तय करने में वास्तविक समय z\1-y/x लगता है
3.दूरी = चालों का गुणनफल/चालों का अंतर× समय का अंतर
● जल्दी-देरी/देरी-जल्दी में समय को जोड़े
● देरी-देरी/ जल्दी-जल्दी में समय को घटा दे
4. पीछा करने वाले प्रश्न-
लगा समय= प्रारंभिक चाल×समय/चालों का अंतर
तय की गई दूरी= अंतिम चाल× पीछे करने में लगा समय
कुछ उदाहरण-
1.राम जब 10 km/h की गति से अपने स्कूल जाता है तब 10 मिनट पहले पहुंचता है किंतु यदि वह 15 km/h की गति से जाता है तब वह 22 मिनट पहले पहुँचता है उसके घर से स्कूल की दूरी बताएं?
हल-
दूरी= 10×15/15-10×22-10/60
10×15/5× 12/60
= 6km
इसमें रेलगाड़ी व नाव/धारा वाले प्रश्न भी आते है लेकिन हम उसे अलग से देंगे
0 टिप्पणियाँ