नमस्कार साथियों स्वागत है,
आज हम बात करने जा रहे है उत्तरप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 【UPTET】 2026 के सम्बन्ध में जिसका Exam 02 से लेकर 04 जुलाई तक आयोजित होगा चूंकि ये एक पात्रता परीक्षा है तो इसे Qualify करना है लेकिन आपको लक्ष्य 90+ लेकर ही चलना है चाहें आप रिजर्व हो या EWS या सामान्य.......पहले भी हमने बताया था, हालांकि जिनका CTET या अन्य राज्य की TET निकली है तो वो Easily ही Crack कर सकते है..
रणनीति बताने से पूर्व हम कुछ Basic चीजें बताना चाहते है
■ Passing Marks-
सामान्य जाति/UR-90 या 90+
EWS/OBC/SC & ST-82 या 82+
【वैसे 55%/60% बोलते है】
■ Exam Pattern- Same CTET जैसा ही है
पेपर-1 【कक्षा 1 से 5/ प्राथमिक स्तर】
● बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र-30 प्रश्न/30 अंक
● भाषा-I (हिंदी)-30 प्रश्न/30 अंक
● भाषा-II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत में से एक)-30 प्रश्न/30 अंक
● गणित- 30 प्रश्न/30 अंक
● पर्यावरण अध्ययन (EVS)-30 प्रश्न/30 अंक
कुल-150 प्रश्न व 150 अंक
पेपर-2 【कक्षा 6 से 8/उच्च प्राथमिक स्तर】
● बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र-30 प्रश्न/30 अंक
● भाषा-I (हिंदी)- 30 प्रश्न/30 अंक
● भाषा-II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत में से एक)- 30 प्रश्न/30 अंक
● गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान- 60 प्रश्न/60 अंक
कुल-150 प्रश्न व 150 अंक
सबसे महत्वपूर्ण बात ये है परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नही है व समय भी 2:30 घण्टे मिलेगा मतलब 150 Minutes ये तो हो गयी Basic बातें , दूसरी भाषा आपने वही Choice की होगी जिस पर कमांड ज्यादा है तो Better है
सटीक रणनीति-
देखो कुल मिलाकर आपको 90+ का Target रखना है चाहें Paper 1 हो या 2....अब जैसे आपका विषय 1 बाल विकास व शिक्षण विधियां लगभग दोनों Paper में Same है और सिद्धांत पर आधारित 3-6 प्रश्न Direct ही पूछ दिए जाते है बाकी Pedagogical Based रहते है और एक बार और जो भाषा 1 है वो Same दोनों में हिंदी ही है और Syllabus लगभग लगभग Same ही है और वही सबसे Scoring है अगर 30 में 28 कर लिए तो काफी वेटेज कवर हो जाएगा 90-28=62 अंक और चाहिए बस....कुछ चीजें जैसे Paper 1 के EVS में जीव जंतु और Map से सम्बंधित प्रश्न आते है जो सब लोग नही कर पाते या भाषा में रचनाएं आती है जो सब लोग नही कर पाते इनको आपको किसी भी Book से Cover कर लेना है सामान्य प्रश्न ही आते है लेकिन पढ़ा हो बस तो ही कर सकते है...
अब जैसे CDP में 25 तक, भाषा 1 मे 27/28 तक, भाषा 2 मान लो थोड़ा कम Score कर पाते है 20-22 Approx अब कुल कितना हुआ- 74/75 Score आराम से बन जाता है अब 90 में से कितना बचा 15/16 और प्रश्न बचे 60 ....अच्छा Paper में गणित भी बहुत Scoring विषय है 25 आसानी से हो जाता है और जिसका SST मजबूत है या उस Stream के है तो वो EVS में Score कर देते है और इस प्रकार पेपर 1 आपका 90+ हो जाता है अब Paper 2 में 60 प्रश्न सीधे विषय से है 45+ Score करना हर किसी के बस की बात नही है हां अगर 40 कर दिए 60+40=100 हो गए Paper 2 वालों को विषय को मजबूत करना बहुत जरूरी है क्योंकि भाषा 2 सबकी अच्छी नही होती....अब बात आती है Mock Test या किताबो की देखो CDP तो आपकी बी एड/BTC की किताबो में ही रहती है उससे जरूर एक बार पढ़ लेना भाषा 1 हिंदी मातृभाषा है कही से भी पढ़ लोगे Cover हो जाएगी YCT, गाइडर या अरिहंत या कोई भी Mix Book ले सकते है और Mock Test लेकर 10-15 Set तो दे ही देना और देने के बाद Analysis भी करना है कि किसमें कम हो रहा उसी का बढ़ाना है अगर अच्छी तरह से पढ़ाई करें तो 120+ Score तक किया जा सकता है
धन्यवाद

0 टिप्पणियाँ