Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

राजस्थान CET Exam 2022 आखिर क्यों देना है जरूरी?


राजस्थान सरकार ने CET 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसमें हजारों पदों के लिए एक common एग्जाम कराया जाएगा…..

लेकिन कुछ अभ्यर्थी जानते ही नहीं आखिरी CET होता क्या है सबसे पहले हम ये बता दे उसके बाद नोटिस पर आएंगे..

आपने कुछ दिनों पहले एक बात सुनी होगी कि केंद्र सरकार सभी भर्ती परीक्षाओं में CET लगाने वाली मतलब "कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट" , पहले इसे पास करो फिर डिपार्टमेंट का एग्जाम अर्थात mains परीक्षा दो…

हालांकि केंद्र सरकार तो अभी शुरू नहीं कर पाई है लेकिन हरियाणा ,उत्तर प्रदेश आदि ने शुरू कर दिया है आप सोच रहे होंगे उत्तर प्रदेश के कहाँ है? अरे जो PET है न UPSSSC में , वही चीज है CET..

और समस्त राज्यों और केंद्र सरकार में शिक्षक भर्ती के पहले होता है TET/CTET.. समझ गए सब….!!


अब आते है मुद्दे पर राजस्थान ने भी इस बार (10+2) मतलब इंटरमीडिएट वाली भर्ती CET से निकाली है पहले CET देना पड़ेगा उसके बाद ही Mains अर्थात भर्ती परीक्षा दे पाओगे….


● Exam-  Rajasthan CET (10+2) 2022 [ Senior Secondary level ]


Age- 18-24 for constable/ for Other posts- 18-40 Years

【 As on 01-01-2023】


Fees- 

₹450 For General/OBC Creamy/Other state

₹ 350 For EWS/ Non Creamy OBC

₹ 250 For SC/ST


●Apply Online- 12/10/2022 से 11/11/2022 तक


फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 21/10/2022 तक


Exam date- 18 ,19, 25 व 26 फरवरी 2023


सम्मिलित पद- वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, लिपिक ग्रेड II (सचिवालय), कनिष्ठ सहायक, लिपिक ग्रेड II (लोक सेवा आयोग) ,जमादार ग्रेड II व कांस्टेबल आदि


योग्यता- इंटरमीडिएट/समकक्ष और कंप्यूटर डिप्लोमा

(अलग अलग पदों के लिए अलग अलग)


महत्वपूर्ण तथ्य-

★CET का सर्टिफिकेट एक साल के लिए valid रहेगा

★ ये परीक्षा चार दिनों आयोजित होगी इसलिए Normalization किया जाएगा

★ राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सारी Vacancy में ये अनिवार्य माना जायेगा Specially (10+2) वाली में…

★ इस परीक्षा को पास करने के बाद कोई अभ्यर्थी पद प्राप्त करने का दावा नहीं कर सकता बल्कि इसके बाद होने वाली मुख्य परीक्षा के बाद ही पद Allot होगा

★ ये भी हो सकता है कुछ पदों के लिए इसी के अंकों से मेरिट बनाई जाए तथा जॉब दे दी जाए


परीक्षा-

राजस्थान CET 2022 की परीक्षा चार दिनों में आयोजित कराई जाएगी


● विषय- राजस्थान का इतिहास,कला ,संस्कृति, हिंदी ,अंग्रेजी, रीजनिंग, गणित, सामान्य जागरूकता, कंप्यूटर ,अर्थव्यवस्था ,विज्ञान आदि


● कुल प्रश्न-150

● कुल अंक-300

● कुल समय- 3 घंटे


इसमें नकारात्मक अंकन नहीं है तथा सब प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे


◆ CET 2022 की परीक्षा देने के बाद आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से आने वाली भर्तियों के लिए आप Eligible हो पाएंगे


सिलेबस पीडीएफ में दिया गया है जो official channel पर upload है


Join Telegram-Link


धन्यवाद



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ